सेक्स के लिए लड़की की उम्र कम से कम क्या होनी चाहिए?

अक्सर लोगों के बीच सेक्स करने की सहीं उम्र को लेकर विवाद होता रहता है। पर क्या आप जानते हैं कि सेक्स करने की सहीं उम्र क्या है? शायद आप इसका जवाब देंगे 24 या 25 साल। लेकिन आपको बता दें कि पिछले कई सालों में पहली बार सेक्स करने की औसतन उम्र में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि इन आकड़ों पर अलग-अलग देशों की लाइफस्टाइल का भी असर होता है। लेकिन आज हम आपको सेक्स करने की सहीं उम्र के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे।

इस टॉपिक पर हुई एक रिसर्च के मुताबिक ब्रिटेन में पहली बार सेक्स को लेकर उम्र 25 साल से घटकर 16 से 17 साल हो गई है। जो एक बड़ा अंतर माना जा रहा है। इस शोध के अनुसार आजकल के टीनेजर्स 15 साल की उम्र में ही सेक्स कर चुके होते हैं। इस विषय को लेकर गंभीर बात यह है कि टीनएजर्स पहली बार सेक्स बगैर कंडोम पहने करते हैं। जिससे उन्हें कई तरह की यौन बीमारियाँ हो सकती हैं। जब हम बात करते हैं भारत की, तो यहाँ भी पहली बार सेक्स करनेवालों की उम्र में काफी अंतर आ गया है। हालांकि ब्रिटेन की तरह यहाँ ऐसी कोई शोध नही हुई है, पर फिर भी इस उम्र में गिरावट तो आई ही है। भारत में पहले पहली बार सेक्स करनेवालों की औसतन उम्र 25 से 27 साल होती थी, लेकिन अब वह घटकर 22 से 23 साल हो गई है।
इसका कारण यह भी है कि टीनएजर्स अब सेक्स के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। और साथ ही कंडोमऔर आई पिल जैसी चीज़ों की वजह से उनके मन में सेक्स को लेकर डर ख़त्म होने लगा है। अगर युवाओं की बदलती सोच की बात की जाए, तो अब भारत में पहली बार सेक्स करने की औसतम उम्र 27 से घटकर 22 हो गई है।

सेक्स का लेकर आज भी कई तरह के कंफ्यूज़न हमारे समाज में हैं। सेक्स के प्रति हमारा नजरिया बहुत हद तक हमारे समाज, हमारी परवरिश और हमारी जानकारियों के स्रोंतों से लेकर हमारे अनुभवों और बहुत हद तक हमारी उम्र पर भी निर्भर करता है। हर उम्र के लोगों के लिए सेक्स के अलग मायने होते हैं और इसलिए उन्हें इसी हिसाब से बिहेव करना चाहिए। 

20 की उम्र में सेक्स

इस उम्र में हार्मोन्स काफी तेजी से बढते है और सेक्स को लेकर उत्सुकता और रोमांस भी काफी होता है। ऐसे में सेक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट भी इस उम्र में ज्यादा होते है। इस उम्र में सेक्स को लेकर उत्सुकता और रोमांस का लेवन बहुत हाई होता है। जानकारी की कमी की वजह से मन में सेक्स को लेकर कई गलत घारणाएं और अपेक्षाएं भी घर कर जाती है। ऐसे में जरूरी है कि सेक्स को महज शारीरिक क्रिया न समझकर प्यार और भावना से जुड़ा काम समझा जाए ताकि रिश्ता मजबूत बने। साथ हर तरह की सावधानी बरतना जरूरी है। 



30 की उम्र में सेक्स 

30 की उम्र में सेक्स की फ्रीक्वेंसी 20 की उम्र के मुकाबले कम भले हो जाती है, लेकिन सेक्स की क्वॉलिटी में इजाफा जरूर हो जाता है। दोनों पार्टनर परिपक्व हो चुके होते है, एक दूसरे को समझ चुके होते हैं। सेक्स के दौरान एक-दूसरे की पसंद-नापसंद भी जान चुके होते है, जिससे सेक्स ज्यादा आनंददायक बन जाता है। कई शोध इस बात का भी खुलासा करते है कि महिलाएं लेट थर्टीज में अपनी सेक्सुअल पीक पर होती है। काम और जिम्मेदारियां बढ़ने से खुद को शारीरिक रूप से फिट और स्वस्थ रखना भी मुश्किल होता जाता है। 

40 की उम्र का सेक्स 

इस उम्र तक आते-आते दोनों पार्टनर एक-दूसरे को पूरी तरह से समझ चुके होते हे। एक-दूसरे को किस तरह से सुख देना है और किसे क्या पसंद है इसकी जानकारी के कारण ही इस उम्र में सेक्स बेहतर और संतुष्टि देने वाला होता है। हालांकि सेक्स की फ्रीक्केंसी कम हो चुकी होती है। महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होते है। मूड में बदलाव, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सेक्स लाइफ प्रभावित करती है। पुरूषों में भी ब्लडप्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां ज्यादा पाई जाती हैं। इससे सेक्स क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह है कि अपनी फिटनेस और सेहत पर ध्यान दे, ताकि लोग इस उम्र में भी सेक्स लाइफ एंजॉय कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.